Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर सांसद गंभीर
बिजली कटौती और पानी की समस्या को लेकर 20 जून को कलेक्ट्रेट पर किया जाएगा प्रदर्शन
सीकर (18 जून 2024)। सांसद अमराराम ने प्रदेश में हो रही बिजली कटौती तथा जल संकट को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में तापमान काफी बढ़ रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है ऐसे में सरकार प्रदेश में बिजली कटौती कर लोगों के लिए गर्मी में परेशानी बढ़ा रही है वहीं पूरे प्रदेश में जल संकट गहराया हुआ है प्रदेश की भाजपा सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं है लोग बिजली की कटौती और पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं ।
सीकर सांसद अमराराम ने प्रेस वार्ता के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह केवल मोदी के कठपुतली बनकर रह गए हैं राजस्थान के अधिकारी और कर्मचारी उनकी बात को कोई तवज्जो नहीं देते हैं ऐसे में प्रदेश की जनता काफी परेशान है सीकर सांसद ने कहा कि बिजली कटौती और पानी की किल्लत को लेकर 20 जून को सीकर कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और 21 जून को नीमकाथाना में प्रदर्शन कर बिजली कटौती और पानी की समस्या के निदान हेतु सरकार को झुकाने के लिए प्रयास होगा अगर फिर भी सरकार बिजली कटौती और पानी की समस्या का निधान नहीं करती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।