Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (29 जनवरी 2024)। हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे से 11 बजे तक राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पार्पण, रामधुनी व गांधीजी के प्रिय भजनों का गान और शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन धारण कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समस्त जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।