Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2025 परीक्षा केंद्रों के संशोधित दूरभाष नंबरों की सूची जारी

जयपुर, (14 जुलाई 2026)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा, 2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के परीक्षा केन्द्रों के दूरभाष नंबर में स्थानान्तरण एवं अन्य प्रशासनिक कारणों से परिवर्तन हुये हैं। दूरभाष नंबरों के संशोधित विवरण की सूची इस संबंध में आयोग की वेबसाइट पर जारी प्रेस नोट के साथ संलग्न है। परीक्षा केन्द्र से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्या होने की स्थिति में अभ्यर्थी आयोग कंट्रोल रूम के दूरभाष नं. 0145-2635200, 2635212, 2635255 पर सम्पर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि परीक्षा केन्द्र की लोकेशन के लिए गूगल मैप पर निर्भर न रहें। तकनीकी त्रुटियों के कारण कुछ परीक्षा केन्द्रों की लोकेशन मैप पर अस्पष्ट हो सकती है, इसलिए अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र पर दिए गए पते की भौतिक पुष्टि परीक्षा दिवस से पूर्व ही कर लें, जिससे परीक्षा के दिन देरी न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.