Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘राजस्थान को जानें’ ऑनलाइन क्विज़, आमजन करें प्रतिभागिता

झुंझुनूं, (15 मार्च 2026)। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग और आरकेसीएल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से “राजस्थान को जानें” नामक ऑनलाइन डिजिटल क्विज़ का आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को राजस्थान के इतिहास, संस्कृति, विरासत और विकास से परिचित कराना है। इस ऑनलाइन क्विज़ में प्रत्येक प्रतिभागी को 25 प्रश्नों के उत्तर 15 मिनट के भीतर देने होंगे। क्विज़ में कम से कम 60 प्रतिशत सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। यह क्विज 19 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

इच्छुक विद्यार्थी एवं आमजन क्विज़ पोर्टल लिंक

https://quiz.rkcl.in/ पर जाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

जिला प्रशासन की ओर से सभी विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस क्विज़ में भाग लेकर राजस्थान के बारे में अपनी जानकारी को परखने और बढ़ाने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.