Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान उपभोक्ता कल्याण कोष स्थायी समिति एवं कॉरपस फंड की सुंयक्त बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

जयपुर, (10 मार्च 2025)। राजस्थान उपभोक्ता कल्याण कोष स्थायी समिति एवं कॉरपस फंड की सुंयक्त बैठक सोमवार को शासन सचिवालय में प्रमुख शासन सचिव उपभोक्ता मामले सुबीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस से संबंधित विभिन्न बिदुंओ पर विचार— विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि 15 मार्च को उपभोक्ता जागृति सप्ताह के अंतर्गत राज्य, संभाग एवं जिला स्तरीय आयोजन पर होने वाले व्यय का भुगतान राजस्थान उपभोक्ता कल्याण कोष से किया जाएगा जिसमें अनुमानत: 29 लाख रुपए व्यय होने की संभावना है।

प्रमुख शासन सचिव ने उपभोक्ता मामलों की जागरूकता प्रदान करने के लिए स्कूली विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह प्रतियोगिता पंचायत स्तर से जिला स्तर तक आयोजित करने का सुझाव दिया। उपभोक्ताओं को भ्रामक प्रचार से बचाने के लिए उन्हें प्रारंभिक स्तर पर ही सूचनाओं से अद्यतन करना होगा।

बैठक में राज्य उपभोक्ता हेल्पलाईन के संचालन, राजस्थान उपभोक्ता कल्याण कोष/कॉरपस फण्ड की सावधि जमा के हस्तान्तरण, राजस्थान उपभोक्ता कल्याण कोष के कार्य निष्पादन हेतु आगामी वित्तीय वर्ष हेतु विभिन्न मदों में खर्च स्वीकृति पर विचार किया गया।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के डिप्टी कमिश्नर संजय झाला, डिप्टी डायरेक्टर राकेश स्वामी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक नर्मदा इंदौरिया व अन्य अधिकारी उपस्थि​त रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.