Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (21 अगस्त 2023)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भगवान शिव का विशेष रुद्राभिषेक किया। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र सहित परिजनों के साथ देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की।
राज्यपाल मिश्र ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है और सावन का पूरा महीना ही भगवान महादेव की आराधना के लिए समर्पित है। उन्होंने इस अवसर पर देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान से कामना की।