Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजकीय विद्यालय झटावा खुर्द में अध्ययनरत छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले सरकारी अध्‍यापक को किया गया गिरफ्तार

झुंझुनू, (9 फरवरी 2025)। पीड़िता (उम्र 14 वर्ष) ने पुलिस थाना मलसीसर पर रिपोर्ट दी कि पीड़िता शहीद भंवरलाल राजकीय उच्‍च माध्‍यमिक विद्यालय झटावा खुर्द में पढ़ती है। पीड़िता स्‍कुल आई हुई थी तब सुबह प्रथम कालांश खत्‍म होने के बाद पीड़िता की कक्षा में मनोज कुमार अध्‍यापक अचानक आया जो शराब के नशे में था। उस समय पीड़िता के अलावा कक्षा मे एक छात्र और था उसको पानी लाने के लिए बाहर भेज दिया। उसके बाद पीड़िता के साथ हाथापाई व छेड़छाड़ की जिसकी वजह से पीड़िता घबराकर रोने लग गई और उसने सब बातें प्रिंसिपल सर को बताई। हंगामा होने पर उक्‍त अध्‍यापक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। इत्‍यादि रिपोर्ट पर अभियोग दर्ज अनुसधान प्रारंभ किया गया।

पुलिस कार्यावाहीः- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उप महानिरीक्षक पुलिस झुन्झुनू के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सुखदेव सिह उ.नि थानाधिकारी पुलिस थाना मलसीसर के नेतृत्‍व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी सरकारी अध्‍यापक मनोज कुमार बेनीवाल पुत्र बनवारी लाल बेनीवाल जाति जाट उम्र 46 साल निवासी कोदेसर पुलिस थाना बिसाऊ जिला झुन्‍झुनू को बाद पूछताछ अपराध प्रमाणित पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
गिरफतार आरोपीः- मनोज कुमार बेनीवाल पुत्र बनवारी लाल बेनीवाल जाति जाट उम्र 46 साल निवासी कोदेसर पुलिस थाना बिसाऊ जिला झुन्‍झुनू राजस्‍थान

गठित टीम –
1. सुखेदव सिह उ.नि थानाधिकारी पुलिस थाना मलसीसर
2. विजय कुमार एचसी न 14 पुलिस थाना मलसीसर
3. दिनेश कुमार एचसी न 81 साईबर सैल झुन्‍झुनू
4. सुरेन्‍द्र सिह कानि न 293 पुलिस थाना मलसीसर (विशेष भूमिका)
5. रणवीर सिह कानि न 940 पुलिस थाना मलसीसर
6. रुपेन्‍द्र कुमार कानि न 1044 पुलिस थाना मलसीसर (विशेष भूमिका)
7. श्रवण कुमार कानि न 1423 पुलिस थाना मलसीसर
8. धर्मेन्‍द्र शर्मा कानि न 452 पुलिस थाना मलसीसर
9. सुनित कुमार कानि 1426 पुलिस थाना मलसीसर
10 अरविन्‍द कुमार कानि न 1168 साईबर सैल झुन्‍झुनू

Leave A Reply

Your email address will not be published.