Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जल संसाधन सूचना केंद्र से भावी पीढ़ी ने जाना पानी और पर्यावरण संरक्षण के उपाय

चिड़ावा,(8 फरवरी 2025)। भावी पीढ़ी को जल एंव पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक करने के उदेश्य से आज शनिवार को महरमपुर गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 58 विद्यार्थियों द्वारा जल संरक्षण एंव पर्यावरण संरक्षण के उपायों को विस्तार से जानने के लिए चिड़ावा की स्वंय सेवी संस्था रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान के कार्यालय में बने जल संसाधन सूचना केंद्र भ्रमण किया।
इस अवसर पर संस्थान के जल एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को संस्थान की गतिविधियों के बारे में विडियों के माध्यम से समझाया और उन्होनें जीवन में पर्यावरण स्वच्छता और जल का महत्व बताते हुए कहा कि हमें इन दोनों को बचाने का संकल्प लेना होगा और कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में भी जल का उपयोग उचित तरीके से करना चाहिए। संस्थान के उपस्थित सभी बच्चों को संस्थान में बने जल संसाधन सूचना केंद्र की विजिट करवाकर उनकों जल संरक्षण के तरीकों एंव खेती में जल का उचित उपयोग के तरीके आदि सब सेंटर में बने माॅडल के द्वारा विस्तारित रूप से समझाया गया। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों को प्लास्टिक निस्तारण के लिए बच्चों को ईको-ब्रिक्स बनाने के लिए प्रेरित किया ताकि सिंगल यूज प्लास्टिक से मनुष्यों, जानवरों एंव कृषि में होने वाले नुकसानों से बचा जा सके।
कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण एंव पर्यावरण संरक्षण पर एक प्रश्नोतरी कार्यक्रम रखा गया जिसमें बबीता, रहिश कुमार, साक्षी, यशविनी एंव कोमल कोे पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महरमपुर स्कूल से प्रधानाचार्य राकेश कुमार, अध्यापक संत कुमार, शोभाग सिंह, मुकेश सुईवाल, दीपक ढेवा, विजेन्द्र सिंह, संजय कुमार, कैलाश कुमार व अध्यापिका बबीता एंव संस्थान के क्षेत्रिय कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुमार महला, अजय कुमार बलवदा, सूरजभान रायला, आई0टी0 ऑफिसर मोनिका स्वामी, शिवनारायण आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.