Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला बैडमिंटन संघ की बैठक हुई संपन्न, जिले में आयोजित होगी बैडमिंटन चैंपियनशिप

राज्य स्तरीय बैडमिंटन अंडर-19 एवं सिनियर वर्ग ट्रायल 29 से, झुंझुनूं एकेडमी विज़्डम सिटी स्थित बैडमिंटन एकेडमी में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

झुंझुनूं,(08 जून 2024)। राजस्थान बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से एवं झुंझुनूं बैडमिंटन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अंडर-19 एवं सिनियर वर्ग के ट्रायल को लेकर जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 29 और 30 जून 2024 को झुंझुनूं एकेडमी विज़्डम सिटी स्थित बैडमिंटन एकेडमी में किया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. दिलीप मोदी ने बताया कि झुंझुनूं जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक शनिवार को झुंझुनूं एकेडमी में आयोजित की गई थी। जिसमे लिए गए निर्णयों के अनुसार आगामी 29 और 30 जून 2024 को अंडर-19 एवं सिनियर वर्ग के ट्रायल को लेकर जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में दो वर्गों में ट्रायल होंगे जिसमे अंडर-19 वर्ग में बॉयज एवं गर्ल्स दोनों कैटेगरी शामिल है। वहीं सीनियर वर्ग में मेन्स एवं विमेन्स शामिल है। यह प्रतियोगिता बॉयज गर्ल्स सिंगल्स तथा बॉयज गर्ल्स डबल्स और बॉयज गर्ल्स मिक्स डब्ल्स केटेगरी में आयोजित की जायेगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी एंट्री संघ को दिनांक 28 जून 2024 तक झुंझुनूं एकेडमी विज्डम सिटी में व्यक्तिगत अथवा बैडमिंटन कोच नितेश वर्मा को मोबाइल नम्बर 8094015515 एवं 8619244629 पर दर्ज करा सकते हैं।
ज्ञात रहे इस चैंपियनशिप के ट्रायल में सफल खिलाडियों की एंट्री ही आगे भेजी जाएगी। वे ही बॉयज एवं गर्ल्स खिलाड़ी झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.