Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- गगाड़ी-ढाढणिया-आगोलाई में बिछेगी राइजिंग मेन पाइप लाइन

जयपुर,( 14 अगस्त 2023)। राज्य सरकार ने जोधपुर की 6 ग्राम पंचायतों में सुचारू पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए गगाड़ी से ढाढणिया आगोलाई तक 49 किलोमीटर लम्बी राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाई का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसमें लगभग 30 करोड़ रुपए व्यय होंगे।
मुख्यमंत्री   अशोक गहलोत ने क्षेत्रवासियों को निरंतर पेयजल उपलब्धत कराने के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस कार्य से उदयसर, आगोलाई, ढाढणिया सासण, ढाढणिया भायला, टुगर, भाटेलाई पुरोहितान ग्राम पंचायतों के 28 गांवों की 37 हजार से अधिक जनसंख्या को पेयजल सुनिश्चित हो सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.