Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुंझुनू नगर परिषद में नवनियुक्त कमिश्नर का किया अभिनंदन और स्वागत,,,,,

झुंझुनू (15 जुलाई 2026)। नगर परिषद में आज नवनियुक्त कमिश्नर के पद ग्रहण के अवसर पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कमिश्नर को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की गुलदस्ता और पुष्प हार पहनकर उनका स्वागत अभिनंदन किया तथा मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्जुन वर्मा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कमिश्नर से आग्रह किया की शहर में सफाई व्यवस्था लाइट व्यवस्था पर विशेष ध्यान देकर आप शहर को नया लुक दे ,,,तथा आमजन की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निस्तारण करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्जुन वर्मा भाजपा नेता और पूर्व पार्षद महेश जीनगर, भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल,, भाजपा आईटी सेल के जिला प्रमुख सौरभ सोनी पार्षद विजय सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद जांगिड़ विनोद गर्वा, मनोज कुमावत, भाजपा नेता लोकेश अग्रवाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट, श्रवण सैनी , श्रवण जांगिड़,, पृथ्वीराज जीनगर, सतवीर जांगिड़, शहितअनेक भाजपा उपस्थित रहे।

नव नियुक्त कमिश्नर ने सभी कार्यकर्ताओं को आस्वस्त किया कि वह सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए झुंझुनू शहर को विकास की ओर अग्रसर ले जाएंगे तथा झुंझुनू शहर में आने वाले समय में नागरिकों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े ऐसा प्रयत्न करेंगे उनका पहला प्रयास होगा की झुंझुनू शहर में सफाई व्यवस्था और लाइट की व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.