Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अंबेडकर पुरस्कार-2026: राज्य स्तरीय आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च

जयपुर, (27 मार्च 2026)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अंबेडकर पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 (शनिवार) तथा जिला स्तरीय के लिए 5 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन डाक या व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय आवेदन निदेशालय, जयपुर में तथा जिला स्तरीय आवेदन संबंधित जिला कार्यालय में जमा होंगे। राज्य स्तर पर अधिकतम 1 लाख रुपए तथा अन्य श्रेणियों में 51-51 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि जिला स्तर पर प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.