Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
भगवान् श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राजकमल एन्क्लेव मोदी रोड झुंझुनूं मे भण्डारा महाप्रसाद का आयोजन
झुंझुनू, (15 जनवरी 2024)। श्री राम मन्दिर अयोध्या मे भगवान् श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में राजकमल एन्क्लेव मोदी रोड झुंझुनूं मे भण्डारा महाप्रसाद का आयोजन सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जायेगा जिसमें पुरे नगर को न्योता दिया जायेगा।
सोसाइटी के सभी सदस्य इस शुभ अवसर कोई यादगार बनाने के लिए उत्साहित है इसके लिए पुरी बिल्डिंग पर भगवान राम का बड़ा बैनर एवं लाईटों द्वारा रोशनी की जायेगी व पुरे दिन धार्मिक भजनों के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रात्रि 7 बजे से 9 बजे तक प्रभात् फेरी परिवार द्वारा हरि कीर्तन होगा साथ ही दिपोउत्सव मनाया जायेगा।
राजकमल एन्क्लेव सोसाइटी के सुनील अग्रवाल चिड़ावा वाला, रामरतन तुलस्यान, पवन तुलस्यान, दुर्गा दत्त तुलस्यान, विजय गाडिया, शिवकुमार राणासरिया, पप्पू जालान, मनोज जैन, शशीकान्त पंसारी, राजेश पनवाड़ीे मनीष मितल एवं रामौतार शर्मा अंजनी टेलर सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्यस्त है।