Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
महाविद्यालय की धूमिल होती छवि को सुधारने को लेकर एनएसयूआई का ज्ञापन
संगठन का आरोप महाविद्यालय स्टाफ नहीं कर रहा प्रयास , महाविद्यालय में 4000 एडमिशन लेकिन छात्रों की उपस्थिति 100
झुंझुन, (19 दिसम्बर 2023)। आज एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय को प्राचार्य को ज्ञापन सोपा। राहुल जाखड़ ने बताया कि महाविद्यालय पिछले काफी समय से लगातार छात्र-छात्राओं की संख्या कम होती जा रही है जो कि हमारे महाविद्यालय के लिए चिंता का विषय है। राहुल जाखड़ ने बताया कि मोहब्बतें में 4000 के आसपास एडमिशन है लेकिन उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या 100, भी नहीं है जिससे महाविद्यालय की प्रशंसा होने के स्थान पर दुर्गति होती जा रही है। महाविद्यालय की छवि को नुकसान हो रहा है। जिला अध्यक्ष राहुल ने बताया कि महाविद्यालय के स्टाफ को समय दिया गया है की महाविद्यालय के प्रत्येक अध्यापक को इस बारे में जिम्मेदारी दी जाए ताकि महाविद्यालय की दिशा सकारात्मकता की ओर जा सके। अगर महाविद्यालय प्रयास नहीं करता है तो एनएसयूआई बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान महाविद्यालय अध्यक्ष अनीष जांगिड़ हेमलता जिला उपाध्यक्ष चारू शर्मा उपाध्यक्ष जितेंद्र स्वामी जिला महासचिव विवेक खीचड़ महासचिव जितेंद्र स्वामी महासचिव सलीम खानजादा पूर्व इकाई अध्यक्ष पुलकित चौधरी महाविद्यालय महासचिव प्रवीण सेन मोहित जेनेवा विनय चौधरी उमेश सुमित सैकड़ो छात्र नेता मौजूद रहे।