Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बीकानेर में होगी आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना

52.26 करोड़ रुपए से होगा निर्माण

 जयपुर, (08 सितम्बर 2023)। राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र मेें स्टार्टअप्स को निरंतर प्रोत्साहन दे रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना के लिए 52.26 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
     प्रस्ताव के अनुसार, आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब का निर्माण जोधपुर के फिनटेक डिजिटल विश्वविद्यालय, जयपुर के भामाशाह डेटा सेन्टर तथा ई-गवर्नेंस सेंटर बिल्डिंग की तर्ज पर किया जाएगा। आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब का निर्माण कार्य सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा कराया जाएगा।
     मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से क्षेत्र के युवाओं एवं विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार के अवसर भी सृजित हांेगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में बीकानेर में आई-स्टार्ट इनोवेशन स्कूल हब की स्थापना करने की घोषणा की गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.