Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर मालपुरा ग्राम में कार्यक्रम आयोजित, पौधा रोपण एवं उत्कृष्ट महिला कृषकों का हुआ सम्मान

चिड़ावा, झुंझुनूं (15 जुलाई 2026)। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर मालपुरा ग्राम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन नाबार्ड के डीडीएम सौरव नागपाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जल एवं ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा, लेखाकार जितेंद्र सैनी (रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अजय बलौदा ने किया। इस अवसर पर पौधारोपण किया गया तथा ग्रामीणजनों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि सौरव नागपाल ने नाबार्ड की विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला कृषक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नॉन वाटरसेड परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषकों को सम्मानित किया। इसमें महिला कृषक कविता को एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने, सुलोचना को पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण में विशेष योगदान तथा विनोद देवी को एकीकृत कृषि के अंतर्गत अजोला एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीडीएम ने नॉन वाटरसेड परियोजना के अंतर्गत मालपुरा ग्राम में किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण कर परियोजना के प्रभावों की समीक्षा भी की।

वित्तीय साक्षरता सलाहकार श्रीमती मंजीता ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सेवाओं, बचत, डिजिटल लेन-देन तथा विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में शुभेंद्र भट्ट, ग्राम जलग्रहण समिति के अध्यक्ष हनुमाना राम, कोषाध्यक्ष शेर सिंह सोमरा, सचिव महताब भगत, रणजीत, धर्मा देवी, सुखी देवी, बारसी, महेंद्र शर्मा, विद्याधर, गुलजारी, जयकरण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.