Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विश्व जनसंख्या दिवस पर पुरोहितों की ढाणी की सरपंच सरोज सोहू सम्मानित:—

झुंझुनूं,(14 जुलाई 2026)। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अंबेडकर भवन में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली पंचायतों और कार्मिकों को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर  पंचायत समिति झुंझुनू क्षेत्र में सबसे कम जनसंख्या वृद्धि दर दर्ज करने वाली निकटवर्ती ग्राम पंचायत पुरोहितों की ढाणी की सरपंच सरोज सोहू को सम्मानित किया गया।

पंचायत के सराहनीय कार्य के लिए ग्राम पंचायत को सम्मान स्वरूप ₹50,000 का पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में पंचायतों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। पुरोहितों की ढाणी ने इसे साबित कर दिखाया है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र खिंचड़, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक मौजूद थे।

सरपंच सरोज सोहू ने सम्मान मिलने पर कहा कि यह उपलब्धि पूरी पंचायत और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। आगे भी हम परिवार कल्याण के कार्यक्रमों को इसी तत्परता से चलाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.