Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
विधि सचिव ने लोक अभियोजकों के कार्यालयों का निरीक्षण कियाख् उनके साथ बैठक कर कार्यालयों में पर्याप्त स्टाफ, संसाधन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया
प्रभावी पैरवी कर पेंडिंग केसेज का शीघ्र निस्तारण करवाएं
जयपुर, (15 जून 2026)। विधि विभाग के शासन सचिव प्रमोद कमार मलिक ने सोमवार को विभाग के जयपुर शहर स्थित अधीनस्थ न्यायालयों में राज्य सरकार की ओर से पेरवी हेतु नियुक्त लोक अभियोजकगण के कार्यालयों का निरीक्षण किया।
उन्होंने इसके बाद मुख्यालय पर कार्यरत समस्त लोक अभियोजकगण के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक लेकर न्यायालयों में विचाराधीन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण करवाने, गवाहों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने तथा समय— समय पर राज्य सरकार द्वारा उन्हें दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अभियोजकगण ने उनके कार्यालय कक्ष हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराये जाने, कार्यालयों में रिक्त पदों पर कार्मिक नियुक्त किये जाने व अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाने का निवेदन किया , जिस पर विधि सचिव ने उनके कार्य संपादन हेतु आवश्यक स्टाफ एवं संसाधन उपलब्ध कराये जाने के संबंध में शीघ्र ही समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।