Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सिंघानिया युनिवर्सिटी की टीम ने समझा डालमिया संस्थान के कार्यों को

पचेरी,(11 जून 2026)।सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बारी के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन एंव हैड प्रो0 मनोज वर्गिस, प्रो0 नरेन्द्र सिंह और जर्नलिज्म के विद्यार्थी विकास यादव द्वारा झुंझुनू जिले में जल एंव पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने वाली चिड़ावा की स्वंय सेवी संस्थान रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान द्वारा गाँव मालुपुरा में प्रोजेक्ट के तहत किये गये कार्यों का अवलोकन किया।

अवलोकन के दौरान संस्थान के सर्वप्रथम परियोजना प्रंबधक भूपेन्द्र पालीवाल द्वारा संस्थान प्रागंण में बने जल संसाधन सूचना केंद्र की विजिट करवाकर संस्थान की समस्त गतिविधियां को विस्तार से बताया। सूचना केंद्र की विजिट के बाद संस्थान के जल एंव ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा श्योपुरा, क्षेत्रिय कृषि अधिकारी अजय बलवदा और ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष शेरसिंह सोमरा की उपस्थिति में गाँव मालुपुरा में नाबार्ड प्रोजेक्ट के तहत बनाये गयेे वर्षाजल संग्रहण कुण्ड, वर्षाजल पुनर्भरण कूप, सार्वजनिक पौधारोपण, अजोला इकाई, वर्मी कम्पोस्ट आदि का अवलोकन किया गया और समझा।

वर्षाजल संग्रहण की गतिविधियों को समझने के लिए अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम शेरसिंह के यंहा वर्षाजल संग्रहण कुण्ड को देखा और वर्षाजल संग्रहण की तकनीक को समझा उसके बाद सोमरा की ढाणी में बने पुर्नभरण कूप को देखा और उसमें भूजल को रिचार्ज करने की तकनीक को जानने के साथ-साथ कूप की संरचना को समझा साथ ही मालुपुरा सरकारी स्कूल के पीछे हुए एक लीटर पौधारोपण की तकनीक से हुए पौधारोपण को देखा और उनको एक लीटर पानी से लगाने की तकनीक, पौधों की बढवार आदि के बारे में संजय शर्मा द्वारा विस्तार से बताया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.