Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (5 जून 2026)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडीया ने बताया कि अल्पसंख्यक बालक-बालिकाओं तथा अन्य समुदाय (एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी) के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर संचालित छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक, स्नातक एवं स्नातकोत्तर इत्यादि समकक्ष पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, झुंझुनूं से कार्यालय समय में आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकारी ने बताया कि छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए कुल 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं। प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, झुंझुनूं में संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दूरभाष नंबर 01592-232032 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।