Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (22 मई 2026)। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियमअपर्णा अरोरा ने कहा है कि ऑक्शन खानों को शीघ्र परिचालन में लाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए मेजर और माइनर मिनरल के प्री-एम्बेडेड ब्लाॅकों व प्लाॅटों के ऑक्शन पर खास जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिनरल ब्लाॅकों के ऑक्शन के बाद परिचालन में आने तक के 18 माह कीे समय सीमा को भी कम करने के साथ-साथ एलओआई जारी करने की 45 दिनों की समय सीमा में भी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में लगने वाले समय को कम करना होगा। इसके लिए प्रिफर बीडर्स को भी आगे आकर आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करनी होगी। उन्होंने विभागीय प्रक्रियाओं को भी पूरा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अरोरा शुक्रवार को सचिवालय के मंथन कक्ष में खान एवं भूविज्ञान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियोें की बैठक ले रही थीं। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष में प्री-एम्बेडेड के 20 मेजर मिनरल ब्लाॅक और करीब 100 माइनर मिनरल प्लाॅट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेजर मिनरल ब्लाॅकों के ऑक्शन में राजस्थान समूचे देश में शीर्ष पर है और प्री-एम्बेडेड के 8 ब्लाॅक ऑक्शन कर इसमें भी राजस्थान समूचे देश में अव्वल है। जल्द ही इनमें खनन कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आवश्यक अनुमतियां माइनिंग प्लान अनुमोदन व पर्यावरण स्वीकृतियां प्राप्त कर ऑक्शन करने से खनन कार्य जल्द शुरु हो सकता है और इससे आर्थिक निवेश, रोजगार और राजस्व के नए अवसर विकसित होते हैं।
उन्होंनेे संबंधित अधिकारियों को राज्य हाईवे या नेशनल हाईवे से बजरी या अन्य खनिजों के अन्य राज्यों से प्रवेश की संभावनाओं पर कारगर रोक लगाने तथा निगरानी व्यवस्था चाक-चैबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने तुलाई कांटों व वीटीएस ऑटोमाइजेशन शिविरों की प्रगति की जानकारी ली और स्टेक होल्डर्स से फीड बैक लेने को भी कहा। उन्होंने लक्ष्यानुसार राजस्व संग्रहण के भी निर्देश दिए।
विशिष्ठ सचिव माइंस नम्रता ने बताया कि अधीक्षण खनि अभियंताओं के कार्यक्षेत्र में शिविर कार्यक्रम जारी कर वीटीएस इंस्टालेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अप्रेल में 9 मेजर मिनरल ब्लाॅकों का ऑक्शन किया गया है व मई माह की एनआइबी जारी की गई है।
निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा वार्षिक कैलेण्डर जारी कर उसके अनुसार क्रियान्वयन पर फोकस किया जा रहा है।
बैठक में अतिरिक्त निदेशक माइंस मुख्यालय महेश माथुर, अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान श्री आलोक प्रकाश जैन, अतिरिक्त निदेशक आईटी शीतल अग्रवाल, अधीक्षण खनि अभियंताओं में एनएस शक्तावत, प्रताप मीणा, कमलेश्वर बारेगामा, डीपी गौड, एनके बैरवा, एसपी शर्मा, अधीक्षण भूवैज्ञानिक संजय सक्सैना, नितिन चैधरी, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी सचिवालय सुनील कुमार वर्मा सहित विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।