Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (16 मई 2026)। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया है कि राजस्थान विधान सभा की स्थापना के 75 वें वर्ष के अवसर पर विधान सभा के प्रतीक चिन्ह का विमोचन और विधान सभा के ऐतिहासिक द्वारों के नामकरण की पट्टिकाओं का अनावरण विधान सभा में सोमवार 18 मई को होगा।
विधायक कक्ष में सोमवार को प्रातः 10:30 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित विधायक गणों को आमंत्रित किया गया है। समारोह का सजीव प्रसारण विधानसभा के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
विधान सभा में नवाचारों की श्रंखला
सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गत ढाई वर्षों में राजस्थान विधान सभा में बेहतरीन पहलें कर नवाचारों की श्रंखला बना दी हैं। इससे राजस्थान विधान सभा की देश में अनूठी पहचान बनी है। यह विधान सभा देश की सर्वश्रेष्ठ विधान सभा भी बन गई है। देवनानी ने गुलाबी नगर की पहचान के अनुरूप विधान सभा सदन के स्वरूप में नवाचार कर उसे गुलाबी किया है। विधान सभा की डिजिटल एवं पेपरलेस व्यवस्था, डिजिटल संग्रहालय, संविधान दीर्घा, वंदेमातरम दीर्घा, लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम. शौर्य वाटिका, नक्षत्र वाटिका, हर्बल वाटिका, ऑनलाइन उपस्थिति, विधान सभा में महिला दिवस जैसे आयोजनों ने विधान सभा को नई पहचान दी है। उत्तरदायित्व की प्रश्नोत्तरी, सेन्ट्रल हॉल की परिकल्पना, विधान सभा सदन में चर्चा का समय बढ़ा, सुरक्षा हुई चाक चौबन्द, सोशल मीडिया इन्फ्लुएसर्स मीट और कॉन्स्टिटयूशन क्लब को बनाया विचार-विमर्श का केन्द्र सहित अनेक नवाचारों से राजस्थान विधान सभा के स्वरूप में अदभुत निखार आ गया है।