Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जिला स्तरीय जनसुनवाई में 47 प्रकरणों पर हुई चर्चा
संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिए निस्तारण के निर्देश
झुंझुनू (16 अप्रैल 2026)। जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने माह के तृतीय गुरुवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा करते हुए प्रकरणों से संबंधित अधिकारियों को उनके समय पर एवं न्याय उचित समाधान करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में वीसी के माध्यम से आयोजित हुई इस जनसुनवाई में आम जन ने अपनी शिकायतें जिला कलेक्टर के सामने रखी। जन सुनवाई में प्राप्त हुए कुल 47 प्रकरणों में अधिकतम प्रकरण रास्ते के विवाद और राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरण से संबंधित प्राप्त हुए। जिला कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वीसी के दौरान जिला परिषद के सीईओ कैलाश चंद्र यादव एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।