Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
77वां गणतंत्र दिवस:— निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं, वासुदेव मालावत ने फहराया तिरंगा
निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा को बताया सच्ची देश भक्ति
जयपुर, (26 जनवरी 2026)। निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं वासुदेव मालावत ने सोमवार को 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईसीडीएस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया।
आईसीडीएस निदेशक ने राष्ट्र सेवा का आह्वान करते हुए कहा कि निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा किया जाना ही सच्ची देश भक्ति है।
इस अवसर पर कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वन्देमातरम का गायन किया गया। वहीं वन्देमातरम सेल्फी बूथ पर सेल्फी भी ली गई, वहीं महिला बाल विकास विभाग के सहायक निदेशक (जनसंपर्क) गजाधर भरत ने भी देशभक्त गायन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन रमेश भारद्वाज एवं जितेंद्र शर्मा ने किया।
इस अवसर पर उपनिदेशक निदेशक (प्रशिक्षण) बनवारी लाल सिनसिनवा उपनेशक (आईईसी) डॉ. धर्मवीर मीणा, सहायक निदेशक ओ पी सैनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोविन्दराम भाटी तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।