Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आरएसपीसीबी में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया गया सम्मानित

जयपुर, (26 जनवरी 2026)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) में मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में आरएसपीसीबी के सदस्य सचिव कपिल चंद्रवाल, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार अग्रवाल सहित मंडल के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को मंडल अध्यक्ष व सदस्य सचिव द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इन्हें मिला सम्मान-

 विवेक गोयल, एसईई, राहुल शर्मा, एसईई, शीबा, एसएसओ, कामिनी सोनगरा, ईई,  सुनील कुमार, एसएसओ, रोहिताश बलाई, एईई, पवन चौहान, एईई, राजेंद्र कुमार, ईओ, अशोक कुमार जांगिड़, एडीएओ एवं सचिन सिंह, असिस्टेंट प्रोग्रामर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.