Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

ओल्ड पावर हाउस राममंदिर में निदेशक (तकनीकी) ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

जयपुर, (26 जनवरी 2026)। जयपुर विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी) आर.के.शर्मा ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को ओल्ड पावर हाउस बनीपार्क में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जयपुर डिस्कॉम के 58 अधिकारियों -कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

निदेशक (तकनीकी) ने जयपुर डिस्कॉम को विद्युत दुर्घटना रहित बनाने में सभी से योगदान देने का आह्वान किया और कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर सचिव (प्रशासन) बलदेवराम धोजक, संभागीय मुख्य अभियंता (जयपुर जोन) आरके जीनवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा, मुख्य कार्मिक अधिकारी हरिभूषण भाटिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, बड़ी संख्या में कार्मिक एवं उनके परिजन भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.