Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सनातन धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले बाल वीरों को नमन

वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत

जयपुर, (26 दिसंबर 2025)। सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के साहिबज़ादों के अमर बलिदान की स्मृति में शुक्रवार को पाली जिले में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने की।

इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी में संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले उन बाल वीरों को सम्पूर्ण राष्ट्र नमन करता है। उनके त्याग और बलिदान पर हर देशवासी को गर्व है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, जिसके परिणामस्वरूप आज पूरे देश में यह दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.