Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा दुःख जताया

जयपुर, (26 दिसंबर 2025)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की है ।

देवनानी ने  बिस्वा बंधु सेन को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने संवेदना संदेश में कहा कि वे विधानसभा के बेहतर संचालन और विधायी कार्यों और सभी दलों के सदस्यों के साथ अच्छे सम्बन्धों के लिए तथा त्रिपुरा की प्रगति और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

देवनानी ने कहा कि सेन एक अग्रणी और सच्चे लोकतांत्रिक एवं सामाजिक नेता थे और उन्हें उनकी अनुकरणीय जन सेवाओं तथा विधानसभा में दी गई सेवाओं के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.