Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं: केंद्रीय मंत्री मेघवाल- एपेक्स हॉस्पिटल तथा कम्यूनिटी

वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

जयपुर, (14 दिसम्बर 2025)। एपेक्स हॉस्पिटल तथा कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बेसिक इंग्लिश स्कूल परिसर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे।  मेघवाल ने कहा कि निरोगी काया ही सबसे बड़ा सुख है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे स्वस्थ रहेंगे, तो देश स्वस्थ रहेगा। यह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प में सहायक सिद्ध होगा।

मेघवाल ने एपेक्स हॉस्पिटल तथा कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्य की सराहना की और कहा कि परहित से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। दूसरों की सेवा करने वाले व्यक्तियों को हमेशा याद रखा जाता है।

कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक राजकुमार किराडू ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने समिति की गतिविधियों के बारे में कहा कि संस्था द्वारा 10 वर्षों से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष  राम गोपाल सुथार, शिक्षाविद  नारायण व्यास,  गुमान सिंह राजपुरोहित, कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष  कन्हैया लाल भाटी और  विजय आचार्य आदि अतिथि के रूप में रहे।

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल शिविर का मुआयना किया तथा चिकित्सा सेवा में लगे चिकित्सकों की हौसला अफजाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.