Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जैसलमेर प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई
जयपुर, (13 दिसम्बर 2025)। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा‘‘ के अन्तर्गत शनिवार को सांय जैसलमेर जिला कलक्ट्रेट कार्यालय परिसर में जैसलमेर जिला प्रभारी व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे तथा अन्य जनप्रतिनिधी, कार्मिक एवं आमजन उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य में दिनांक 11 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक सडक सुरक्षा पखवाड़ा‘‘का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसकी थीम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा‘‘ है।