Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन पूर्ण

जिले की सातों विधानसभाओं में 100% डिजिटाइजेशन, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने दी शुभकामनाएं

झुंझुनूं, (4 दिसंबर 2025)। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के मार्गदर्शन और झुंझुनूं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग के नेतृत् में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन का कार्य बुधवार को पूर्ण कर लिया गया ।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन तथा त्रुटिरहित बनाना है ताकि प्रत्येक योग्य नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम—2026 के तहत एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जिले ने मतदाताओं के सौ फीसदी डिजिटाईजेशन का कार्य समय से पहले पूर्ण कर लिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी शुभकामनाएं —

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की सभी मतदाताओं एवं पूरी विशेष गहन पुनरीक्षण टीम को बधाई देते हुए इस राष्ट्रीय महत्व के निर्वाचन कार्य को सम्पन्न करने में लगे समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों की सराहना की। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण राज्य और केंद्र निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। ऐसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बीएलओ ने जिस सत्यनिष्ठा और तत्परता का परिचय दिया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।

फैक्ट फाइल –
————————————-
विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता
————————————-
पिलानी 252533
सूरजगढ़ 289169
झुंझुनूं 278875
मंडावा 251401
नवलगढ़ 286660
उदयपुरवाटी 261732
खेतड़ी 227662
————————————-
जिले में कुल मतदाता 18,48,032
————————————-

Leave A Reply

Your email address will not be published.