Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (13 नवम्बर 2025)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सिरोही जिला कार्यालय में गुरूवार को 6 कमरों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे भी बचपन में स्काउट से जुडे रहे हैं उन्होंने बताया कि स्काउट से जुडने की वजह से जीवन शैली में एक सकारात्मक परिवर्तन आता है साथ ही विभिन्न परिस्थितियों का मजबूती से सामना करने की सीख मिलती हैं।
उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड में राष्ट्र निर्माण, जीवन जीने की कला और मातृभूमि से प्रेम की शिक्षा दी जाती है। उन्होंने स्काउट गाइड को बच्चों के भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के विभिन्न काम हो रहे हैं उन्होंने सभी से स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और अन्य को भी प्रेरित करने की बात भी कही।
इस दौरान स्टीकर का विमोचन भी किया गया साथ ही स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।