Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रदेश की 63 हजार आंगनबाड़ियों में छोटे बच्चों ने गाया वंदे मातरम्

जयपुर, (13 नवम्बर 2025)। राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर, राज्य में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की ओर से प्रदेश की 63 हजार आँगनबाड़ियों में छोटे बच्चों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

निदेशक, आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने बताया कि देशभक्ति की भावना को जागृत करने वन्दे मातरम्— गीत के गायन से राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया।

निदेशक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् गीत की ऐतिहासिक भूमिका के सम्मान में नागरिकों में देशभक्ति, एकता व आत्मनिर्भरता की भावना जाग्रत करने के उद्देश्य से आयोजित हो रहें कार्यक्रमों की श्रृंखला में ही उक्त आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.