Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (12 नवंबर 2025)। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर 5 जिलों के 2 हजार 226 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है। इन गांवों में बाढ़ से 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल खराबा से प्रभावित होने वाले कृषकों को कृषि आदान-अनुदान वितरण की अनुमति दी गयी है। यह प्रावधान प्रभावित गांवो में 31 मार्च 2026 तक लागू रहेंगे।
आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की उप शासन सचिव शैफाली कुशवाहा ने बताया कि राज्य सरकार के इस निर्णय से अजमेर, अलवर, झुंझनूं, कोटा एवं पाली जिलों की 28 तहसीलों के 2 हजार 226 गांवों के प्रभावित किसानों को राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि खरीफ फसल संवत 2082(वर्ष 2025-26) की गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर इन गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है।