Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नई दिल्ली में राष्ट्रीय श्रम और रोजगार सम्मेलन का आयोजन

राजस्थान के औद्योगिक विकास में 'राइजिंग राजस्थान समिट' साबित होगा मिल का पत्थर — उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री

जयपुर, (11 नवंबर 2025)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया की अध्यक्षता में शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम एवं रोजगार सम्मेलन में देशभर के श्रम रोजगार और उद्यमिता मंत्रियों ने भाग लिया।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में राजस्थान की ओर से शामिल हुए उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ के माध्यम से एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके माध्यम से राज्य में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिसके जरिए आने वाले समय में नए उद्योगों का बड़ा निवेश राजस्थान में होगा। उन्होंने कहा कि यह समिट राजस्थान के औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। मंत्री श्री विश्नोई ने कहा कि राजस्थान अब देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रदेश के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के चहुंमुखी विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में भी सतत प्रयास कर रही है ताकि विकसित राजस्थान के साथ स्वस्थ राजस्थान के लक्ष्य को भी हासिल किया जा सके।

उल्लेखनीय की इस सम्मेलन में ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को आगे बढ़ाने के लिए सहयोगात्मक रणनीतियों, नीति अभिसरण और समावेशी कार्यबल विकास पर विशेष चर्चा हो रही है। सम्मेलन के दौरान भारत के रोजगार और उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से नवीन विचारों, सर्वोत्तम प्रथाओं और सहयोगात्मक दृष्टिकोणों को साझा किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.