Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आरयूआईडीपी कार्यशाला में हाइब्रिड एन्यूटी और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, मॉडल पर हुआ मंथन

एडीबी और सबंधित विभागीय अधिकारियों सहित 100 से अधिक निवेशकों और हितधारकों ने की शिरकत

जयपुर, (06 अक्टूबर 2025)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण में प्रस्तावित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एचएएम) और पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर सोमवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यशाला में एशियन डवलपमेन्ट बैंक के प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक निवेशकों, संभावित बिडर्स, हितधारकों, तकनीकी विशेषज्ञों और विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन ने कहा कि आरयूआईडीपी के पंचम चरण में 19149 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के 296 नगर निकायों में शहरी आधारभूत विकास कार्य करवाए जाएंगे।
आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक हरि मोहन मीना ने आरयूआईडीपी द्वारा किये गये कार्यो के बारे में विस्तार से बताया।

एडीबी के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी भावेश कुमार ने कहा कि यह कार्यशाला विभिन्न स्टेकहॉल्डर्स का फीडबैक लेने के लिए आयोजित की गई है। कार्यशाला में जल संसाधन विभाग, जलदाय विभाग, एचएनबी ग्रुप, जेडब्लूआईएल इंफ्रा लि., एल एण्ड टी, पीएनसी इंफ्रा तथा स्वेज इंडिया ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से एचएएम मॉडल पर आधारित सफल परियोजनाओं पर प्रकाश डाला और उन परियोजनाओं व आयूआईडीपी के 4 चरणों के क्रियान्वयन में आई चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.