Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से 28 सितम्बर को झुंझुनूं में जिला स्तरीय अग्रवाल मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर सभा का आयोजन

झुंझुनूं (1 सितंबर 2025)। जिला स्तरीय अग्रवाल मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन 28 सितंबर को अग्रसेन भवन झुंझुनूं में महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से होने जा रहा है की तैयारियों को लेकर चुणा चौक राणी सती रोड स्थित झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन स्कूल में रविवार 31 अगस्त अपराह्न तीन बजे ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। गत सभा की कार्यवाही का विवरण सचिव एडवोकेट श्रवण केजडीवाल ने पढ़कर सुनाया जिसे सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया। अब तक की ऑडिटेड बैलेंस सीट कोषाध्यक्ष निर्मल मोदी ने प्रस्तुत की।

सभा में अग्रसेन भवन झुंझुनूं में 28 सितंबर रविवार को होने वाले वार्षिक अधिवेशन एवं अग्रवाल मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह के संदर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे से होगा जिसमें ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जयपुर निवासी राधेश्याम ढंढारिया एवं ट्रस्टीज सहित अग्र समाज की अनेक अग्र विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिती रहेगी।
कार्यक्रम के समापन पर दोपहर में कार्यक्रम में आये हुए सभी अग्रबंधुओं के लिए अग्र प्रसाद का आयोजन भी किया गया है।

इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिले भर के वे छात्र छात्राएं जिन्होंने एक जनवरी 2024 से अब तक वर्ष 2025 तक में कॉलेज स्तर पर बी.कॉम, एम.कॉम, बीएससी इत्यादि में 75% (कला संकाय में 70%) या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं एवं इसके अतिरिक्त प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने वाले सीए, एमबीए, एलएलबी, इंजीनियरिंग, डॉक्टरी डिग्री प्राप्त करने सहित अन्य प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स व आईएएस, आईपीएस, आरएएस, आरजेएस आदि में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया जाएगा।

इसके लिये 15 सितंबर तक संबंधित छात्र छात्राएं अपनी मार्कशीट या डिग्री की फोटो कॉपी, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के साथ डाक्टर डी.एन.तुलस्यान मो. (9414080128) एवं सीए सौरभ रिंगसिया मो.(7597543153) पर जमा करवा सकते हैं।

जानकारी देते हुए महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता एवं सचिव एडवोकेट श्रवण केजडीवाल ने बताया कि वार्षिक सभा एवं सम्मान समारोह के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसके मुख्य सलाहकार प्रोफेसर केएम मोदी चिडावा, संयोजक डॉक्टर डी.एन. तुलस्यान, सह संयोजक रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, सदस्य मनोज डाबड़ीवाला पिलानी, सुरेश शाह सुरजगढ, नवल किशोर गोयल सुलताना, रमेश सराफ धमोरा, राजीव क्याल बिसाऊ, रतन लाठ मलसीसर, सुरेश कानोडिया खेतड़ी, अनिल बिरोलिया नवलगढ़ है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिये सीए सौरभ रिगंसिया, सीए पवन केडिया, अंकित चुडैलावाला, आकाश अग्रवाल, अभिषेक सराफ, दिव्यांशु टेकडीवाल, गोपाल जालान, केतन गाडिया, माधव तुलस्यान, मोहित अग्रवाल, वैभव मोदी, अंकित पोद्दार, राहुल जालान, रोहित टिबडा, सचिन झुंझुनूवाला, योगेश खंडेलिया, एडवोकेट आशिष केजडीवाल, एडवोकेट आशिष कानोडिया, हरीश तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, कैलाश चंद्र सिंघानिया, सीए आयुष गुप्ता, सीए नितिन गुप्ता, सीए मनीष मित्तल, सीए भवानी शंकर मोदी एवं सीए प्रशांत तुलस्यान सहित अन्य अग्र बंधुओं को व्यवस्थाओं के लिए आयोजन टीम में शामिल किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.