Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं (12 अगस्त 2025)। स्वाधीनता दिवस समारोह 2025 के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब झुंझुनूं एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में झुंझुनू निवासी मुंबई प्रवासी मंजू सुरेश खण्डेलिया के सहयोग से लकड़ी लगे हुए तिरंगे झंडों का वितरण का शुभारंभ गांधी चौक नेहरू बाज़ार स्थित अभिनंदन शोरूम से जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग द्वारा मंगलवार दोपहर 2 बजे किया गया।
इससे पूर्व जिला कलक्टर डाक्टर गर्ग का आयोजक संस्थाओं की ओर से स्वागत अभिनंदन भी किया गया।
जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के ट्रस्टी डाक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि उनके द्वारा हर वर्ष हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगे झंडों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष खंडेलिया परिवार के सौजन्य से 700 झंडे तैयार करवाये गये है जिनका मार्केट, काम्प्लेक्स एवं स्कूलों में जगह जगह वितरण किया जाएगा।
जानकारी देते हुए क्लब के पीआरओ अशोक सोनी ने बताया कि इस अवसर पर श्री शाम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी रोहिताश्व बंसल, सुनील तुलस्यान, सुनील पटोदिया वेलफेयर फाउण्डेशन के जगदीश प्रसाद पाटोदिया, प्रदीप पाटोदिया, अंकित पाटोदिया, लायंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष डॉक्टर देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड, प्रथम उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन योगेश खण्डेलिया, द्वितीय उपाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, तृतीय उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन डाक्टर डी.एन.तुलस्यान, अध्यक्षीय सलाहकार परमेश्वर हलवाई, प्रांतीय सलाहकार एमजेएफ लायन नरेन्द्र व्यास, गणमान्य जन में अनिल राणासरिया, दिलीप हंसासरिया, कवि बीएल सावन एवं सुनील सुरा सहित अन्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।