Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (10 अगस्त 2025)। स्मार्ट मीटरों के विरोध में 20 अगस्त को होने वाले झुंझुनूं बन्द के आह्वान के सिलसिले में सामाजिक कार्यकर्ता जगदेव सिंह खरड़िया के निर्देशन में सूरजगढ शहर को बन्द रखने के सिलसिले में एक प्रतिनिधि मंडल व्यापार मंडल से मिला। व्यापार मंडल सूरजगढ़ ने झुंझुनूं बन्द के दौरान सूरजगढ़ को भी बन्द करने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला संयोजक पंकज धनखड़, उम्मेद सिंह, राजेश गोदारा, सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त लुनायच, रोहित मान,शिवदान भालोठिया, प्रताप सिंह गर्सा, बलबीर ठोलिया, सुशील डांगी, मेवा सिंह, रौनक काजला आदि उपस्थित थे।