Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं,(27 जून 2025)। जिले के विशेष योग्यजनों के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए उनकी आवश्यकता एवं पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण के लिए चिन्हित करने के लिए विशेष अभियान चलाकर शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक झुंझुनूं में विशेष योग्यजनों के लिए 01 जुलाई को पंचायत समिति परिसर झुंझुनूं एवं 02 जुलाई को नगर पालिका परिसर बगड़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मेडिकल टीम द्वारा विशेषयोग्यजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे एवं दिव्यांगजनों के आवश्यकता अनुसार कृत्रिम अंग / उपकरण के लिए आवेदन पत्र तैयार करवायें जायेंगे तथा यूडीआईडी कार्ड के लिये ईमित्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन किया जायेगा। इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा दिव्यांगजनों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र तैयार करवाये जायेंगे। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ. निखिल कुमार ने बताया कि विशेषयोग्यजन शिविर में अपने फोटो, आधार, जनाधार, पेंशन पीपीओ, आय प्रमाण पत्र, एवं दिव्यांगताा प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शिविर स्थल पर साथ लेकर आये जिससे उन्हें लाभान्वित किया जा सके।