Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जुलाई माह में राजकीय कार्यालयों के प्रशासनिक निरीक्षण कार्यक्रम घोषित

झुंझुनू (27 जून 2025)। जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग के निर्देशानुसार जुलाई माह में विभिन्न राजकीय कार्यालयों के प्रशासनिक निरीक्षण किए जाएंगे। अति जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि 1 जुलाई को उपकोष कार्यालय चिड़ावा एवं उप अस्पताल चिड़ावा का निरीक्षण किया जाएगा, वही ग्राम पंचायत भवन अरडावता में रात्रि चौपाल आयोजित होगी। इसी प्रकार 8 जुलाई को उपकोष कार्यालय सूरजगढ़ का निरीक्षण होगा, वही रात्रि चौपाल ग्राम पंचायत अगवाना खुर्द में होगी। 10 जुलाई को उपकोष कार्यालय मलसीसर एवं पुलिस थाना मलसीसर का निरीक्षण होगा, वहीं रात्रि चौपाल ग्राम पंचायत रामपुर में होगी।
22 जुलाई को तहसील कार्यालय झुंझुनू का निरीक्षण होगा, वहीं रात्रि चौपाल ग्राम पंचायत बकरा में होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.