Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मंगलवार को बीबासर में लगेगा बाल आधार नामांकन शिविर

झुन्झुनूं, (23 जून 2025)। बच्चों के शत प्रतिशत आधार नामांकन किये जाने के संबंध में झुंझुनूं उपखण्ड की ग्राम पंचायतो में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन तथा आधार धारकों के मोबाईल नम्बर अपडेशन के कार्य के लिए 10 बजे से सांय 5 बजे तक बाल आधार शिविर का आयोजन किया जायेगा। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के ब्लॉक प्रोग्रामर विनोद कुमार सैनी ने बताया कि 25 जून को भा०नि०रा० गाँ० सेवा केन्द्र, बीबासर में शिविर आयोजित किया जाएगा।

बच्चे का नया आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति, बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में माता / पिता में से जिसके आधार नम्बर जुड़े हुए है उसको बच्चे के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य, माता/पिता जो बच्चे के साथ उपस्थित हो रहा है उसके आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है।

नया बाल आधार नामांकन निःशुल्क रहेगा। वहीं केन्द्र पर आधार में मोबाईल नम्बर अपडेट की सुविधा शुल्क 50 रूपये पर उपलब्ध रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.