Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

फतेहपुर के दांतरू गांव में हत्या का मामला, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर, (16 जून 2025)। फतेहपुर सदर थाना इलाके के दांतरू गांव में दो भाईयों की आपसी कहासुनी के बीच हुई लड़ाई बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोपी ने भाई के सिर पर मसाला पीसने वाले सिलबट्टे के पत्थर से वार किया, इसके बाद शव को कमरे में पड़ा छोड़कर काम करने चला गया। दो दिन बाद जब आसपास के लोगों को बदबू आई तो घटना का पता चला। सदर थाना अधिकारी भवानी सिंह ने बताया थाना क्षेत्र दांतरू गांव से 15 जून की शाम 5 बजे मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक का शव मकान के कमरे में सड़ी-गली हालत में पड़ा था। मामला हत्या का लगने पर एफएसएल टीम को सूचना दी गई और टीम ने मौके पर पहुंचकर कर मौका मुआयना किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.