Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा का साक्षी बना राजस्थान
26 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण
जयपुर, (22 मई 2025)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद बीकानेर में पलाना (देशनोक) की धरती पर गुरूवार को पहली बार विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि अब हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।
एटम बम की गीदड़ भभकियों से भारत डरने वाला नहीं-
उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान का ये स्टेट और नॉन-स्टेट एक्टर वाला खेल अब नहीं चलेगा। पूरी दुनिया में सात अलग-अलग ग्रुप भेजे जा रहे हैं, जिनमें हर पार्टी के नेता हैं और विदेश नीति के जानकार शामिल हैं। अब पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दुनिया को दिखाया जाएगा।
22 अप्रैल के हमले का जवाब 22 मिनट में-
राजस्थान का हो रहा अभूतपूर्व विकास-
बीकानेरी भुजिया और रसगुल्लों की बढ़ेगी पहचान-
प्रधानमंत्री के अभूतपूर्व नेतृत्व में रखी जा रही नए भारत की नींव – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
किसान, युवा, अन्नदाता, महिला – देश में केवल चार जातियां-
राज्य में युवाओं को मिल रहे रोजगार के पर्याप्त अवसर-
केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेलवे के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। इस दौरान 34 हजार किलोमीटर लंबी रेल पटरियां बनी हैं, जो जर्मनी के कुल रेल नेटवर्क से भी बड़ा है। 47 हजार किलोमीटर लंबी रेल लाइनों का विद्युतीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में छोटे और मध्यम दर्जे के रेलवे स्टेशनों के विकास पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कुछ समय पहले देश में एक साथ 1062 रेलवे स्टेशनों के विकास की नींव रखी थी। आज इनमें से 103 स्टेशनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि अगले 100 स्टेशन भी 8 माह में बनकर तैयार हो जाएंगे।
केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद उनका दौरा प्रदेशवासियों के हौसलों की बुलंदी और विश्वास को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जो मां करणी के मंदिर में दर्शन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रिफॉर्म, परफॉर्म एवं ट्रांसफॉर्म के मंत्र से एमएमडीआर एक्ट का संशोधन हुआ, जिससे यहां पोटाश का उत्खनन संभव हुआ एवं फर्टिलाइजर कारखाने लगने की संभावना बढ़ी। प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम मंत्रालय ने भी उत्खनन का कार्य हाथ में लिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस क्षेत्र में कोल गैसिफिकेशन के माध्यम से विकास का नया मार्ग भी खुलने जा रहा है।
उन्हें मिट्टी में मिलाया है।
जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे,
उनसे हर कतरे का हिसाब चुकाया है।
जो सोचते थे भारत चुप रहेगा,
आज वो घरों में दुबके पड़े हैं।
जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे,
आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।
ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं,
ये न्याय का नया स्वरूप है।
ये ऑपरेशन सिंदूर है।
ये सिर्फ आक्रोश नहीं है,
ये समर्थ भारत का रौद्र रूप है।
ये भारत का नया स्वरूप है।
पहले घर में घुसकर किया था वार,
अब सीधा सीने पर किया प्रहार है।
आतंक का फन कुचलने की,
यही नीति है,
यही रीति है,
यही भारत है,
नया भारत है।