Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़,(21 मई 2025)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व तारानगर विधानसभा क्षेत्र के संगठन प्रभारी रामनिवास बिडोदी के आतिथ्य में भालेरी कांग्रेस मंडल की मीटिंग आयोजित हुई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर आयोजित मीटिंग की अध्यक्षता साहवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदनलाल पांडिया ने की जबकि जिला परिषद सदस्य विमला कालवा मुख्य अतिथि थी। प्रारम्भ में के कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों ने मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मीटिंग को संबोधित करते हुए बिडोदी ने संगठित होकर कार्य करने बूथ पर पार्टी के कार्य करने,हर बूथ पर बीएलओ नियुक्त करने तथा बूथ पंचायत व मंडल की कार्यकारिणी जल्द से जल्द घोषणा करने की बात कही। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विमला कलवा, साहवा ब्लॉक अध्यक्ष मदनलाल पांडिया, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संजय प्रजापत, नदीम खत्री, एडवोकेट गणपत शर्मा, रामलाल पारीक, चेतराम मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, छीनाराम तोगावास, मोहम्मद सलीम, भादर मल मेघवाल,भंवरलाल सहारण, धर्मपाल डागर, नयूम भाटी, अशोक कुलडिया, पंकज बिजला सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।