Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

खरीफ 2025 सघन गुण नियंत्रण अभियान 10 जुलाई तक

र्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं नकली उर्वरकों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गुण नियंत्रण अभियान

जयपुर, (15 मई 2025)। राज्य के किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्ता युक्त खाद, बीज एवं उर्वरक समय पर मिले एवं इनकी कालाबाजारी, जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा समय-समय पर विशेष गुण नियंत्रण अभियान चलाया जाता है।
आयुक्त कृषि सुरेश कुमार ओला ने बताया कि खरीफ मौसम पूर्व विशेष गुण नियंत्रण अभियान 15 मई से 10 जुलाई तक चलाया जा रहा है। जिसके तहत कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा खाद, बीज एवं कीटनाशक निर्माताओं व विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान आदान विक्रेताओं और विनिर्माताओं के अनियमितता पाये जाने पर कृषि आदानों से सम्बन्धित नियमों, अधिनियमों, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत बिक्री पर रोक, जब्ती, लाईसेन्स निलम्बन या निरस्तीकरण जैसी कार्यवाही की जायेगी।
आयुक्त कृषि ने बताया कि जिलों में कार्यरत सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्र में अमानक, नकली डीएपी एवं अन्य उर्वरक तैयार करना या पैक करना पाया जाता है, तो विभागीय अधिकारी उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। अधिकारी औद्योगिक क्षेत्रों, फार्म हाऊसों व ढ़ाणियों में जहां भी इस प्रकार की घटनाओं की संभवना हो, वहां कड़ी निगरानी रखें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.