Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान लघु उद्योग निगम की संचालक मण्डल एवं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

जयपुर, (12 मार्च 2025)। राजस्थान लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ.आरूषी अजेय मलिक की अध्यक्षता में 376वीं संचालक मण्डल एवं 63वीं वार्षिक साधारण सभा आयोजित की गई।

डॉ.आरूषी अजेय मलिक ने बताया कि निगम के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लेखे अनुमोदन किये गये। निगम को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान कुल 4635.65 लाख की प्राप्तियाँ हुईं एवं इस अवधि में 498.71 लाख का शुद्ध लाभ हुआ। संचालक मण्डल द्वारा राज्य की लघु इकाईयों को प्रोत्साहन देने एवं अनुपयोगी संपत्तियों का उपयोग निगम के लाभार्थ करने के निर्णय लिये गये। इसके साथ ही राज्य के दस्तकारों के लिए नवीन बिक्री केन्द्र प्रारंभ करने एवं हस्तशिल्प दस्तकारों को नवीन योजनाओं से लाभान्वित करने का भी निर्णय लिया गया।

सभा में प्रबंध निदेशक रीको शिवांगी स्वर्णकार, अतिरिक्त आयुक्त ब्यूरो ऑफ इनवेस्टमेंट एवं प्रमोशन सौरभ स्वामी,वरिष्ठ सहायक निदेशक, विकास आयुक्त हस्तशिल्प कार्यालय रजत वर्मा,  महाप्रबंधक, राजस्थान अनु जाति/जनजाति वित्त एवं विकास निगम एस. आर. चावला, संयुक्त शासन सचिव वित्त देवेन्द्र अरोड़ा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ​रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.