Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पचपदरा के ग्रामीणों ने देखी विधान सभा

विधान सभा देखने पर विधानसभा अध्यक्ष का जताया आभार

जयपुर, (13 फरवरी 2025)। पचपदरा विधान सभा क्षेत्र के सात गांवों के महिलाओं और पुरूषों ने विधान सभा भवन और संग्रहालय को देखा। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का ग्रामीण महिलाओं ने आभार जताते हुए कहा कि उन्‍होंने अपने जीवन में पहली बार राजस्‍थान विधान सभा के ऐतिहासिक भवन को देखा है। ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों ने प्रसन्‍नता जाहिर करते हुए स्‍वयं को गौरवान्वित महसूस किया। देवनानी ने ग्रामीण महिलाओं और पुरूषों के साथ छायाचित्र भी कराएं।

पूर्व विधायक अमराराम के साथ महाकुंभ में स्‍नान करने के बाद अपने गांव लौट रहे इस दल ने राजस्‍थान विधान सभा के राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय को भी देखा। दल में शामिल सभी 45 पुरूष और महिलाएं मूल रूप से कृषि और पशुपालन कार्य से जुडे हुए है। देवनानी ने दल के सभी सदस्‍यों को कुम्‍भ यात्रा की बधाई भी दी। पचपदरा के विधायक अरूण चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्र के पुरूषों और महिलाओं को विधान सभा दिखाने और उनसे मुलाकात का अवसर प्रदान करने के लिए विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी का आभार व्‍यक्‍त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.