Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्‍यों ने देखी राजस्‍थान विधानसभा

जयपुर, (10 जनवरी 2025)। बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्‍यों ने राजस्‍थान विधान सभा भवन और राजनीति‍क आख्‍यान संग्रहालय का अवलोकन किया। समिति के सदस्‍यों ने राजस्‍थान विधान सभा की सहचर समिति के बारे में जानकारी प्राप्‍त की।

राजस्‍थान विधानसभा के विशिष्‍ठ सचिव भारत भूषण शर्मा ने इस समिति की सभापति कुमुद वर्मा को पुष्‍प गुच्‍छ, राजस्थान विधानसभा एवं समिति का साहित्य भेंट कर अभिवादन किया। इस मौके पर बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्‍य निवेदिता सिंह और राधाचरण शाह तथा राजस्‍थान विधानसभा के विशिष्‍ठ सहायक के.के. शर्मा, उप सचिव इन्‍द्रा शर्मा और सहायक सचिव अलका दुआ भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.