Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुंबई प्रवासी विश्वंभर लाल गाड़िया की ओर से गोपाल गौशाला के गोपालको को ड्रेस वितरण सम्पन्न

झुंझुनू (17 नवंबर 2024)। श्री गोपाल गौशाला झुंझनू में झुंझुनूं निवासी मुंबई प्रवासी गोभक्त दानदाता विशंभर लाल गाड़िया के सौजन्य से रविवार प्रातः 9:30 बजे गौशाला में कार्यरत महिला एवं पुरुष गोपालको को वरिष्ठ समाजसेवी रमेश गाड़िया के आतिथ्य में ड्रेस वितरण की गई।
इससे पूर्व श्री गोपाल गौशाला कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रमोद खंडेलिया एवं मंत्री नेमी अग्रवाल तथा डॉक्टर डीएन तुलस्यान द्वारा रमेश गाड़िया का दुपट्टा ओढ़ाकर गौ माता का प्रतीक चिन्ह भेटंकर स्वागत किया गया।
विदित है कि प्रवासी गौभक्त दानदाताओ की ओर से गौशाला के गोपालको को हर वर्ष न केवल ड्रेस वितरण अपितु गर्म कपड़े एवं कंबल इत्यादि वितरण भी की जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.